पटना
श्रीकृष्ण सिंह के नाम से शोध संस्थान बनाया जाये : महाचंद्र
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2017 8:02:26 PMपटना, (हि.स.)। हम सेक्युलर के नेता एवं पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह ने केन्द्र एवं राज्य सरकार ने बिहार के प्रथम मुख्ममंत्री डा.श्रीकृष्ण सिंह के नाम से शोध संस्थान की स्थापना करने की मांग की है।
बिहार केसरी डा.श्रीकृष्ण सिंह की 130वीं जयंती समारोह के आयोजक महाचंद्र प्रसाद सिंह ने समारोह शनिवार को यहां अध्यक्षता करते हुए मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एसपी सिंह बघेल, बिहार के मंत्री महेश्वर हजारी एवं राणा रणधीर सहित अन्य नेताओं के शरीक होने पर उनके प्रति आभार जताया है।