बिहार
विधानसभा घेराव करने जा रहे सांसद पप्पू यादव के समर्थकों पर लाठीचार्ज
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2017 4:22:03 PMपटना, (हि.स.)। सांसद पप्पू यादव अपने हजारों समर्थकों के साथ सोमवार को बिजली की दरों में हुई वृद्धि, एसएससी घोटाला समेत बेनामी संपत्ति और भष्ट्राचार के मामलों को लेकर पटना में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने जपा कार्याकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
सोमवार को गर्दनीबाग से विधानसभा का घेराव करने जा रहे पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसके बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी पड़ते ही प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे और पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव की घटना हुई। जवाब में पुलिस ने भी जम कर लाठियां भांजी और कार्रयकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके बाद पप्पू अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए विधानसभा घेरने निकल गए।