बिहार
नीतीश कुमार के नेतृत्व में गैर भाजपा दल हों एकजुट: जदयू
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2017 4:18:54 PM पटना, (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से देश को बचाने के लिए गैर भाजपा दलों की एकजुटता का अब समय आ गया है। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी गैर भाजपा राजनीतिक दलों को एकजुटता के लिए आगे आना चाहिए। तभी हम भाजपा को आगे बढ़ने से बिहार की तरह रोक सकते है। प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को तेज विकास की जो उड़ान दी है, उसकी जरूरत देशभर को है। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी की सफलता ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय कर दिया है।