ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 4:19:19 PM
मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पटना, (हि.स.)। बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 115वीं जयंती पर आयकर गोलम्बर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन एवं भजन कीर्तन किया।

 
मौके पर केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS