ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मुख्यमंत्री ने दुर्गापूजा के अवसर पर दहेज प्रथा विरोधी अभियान का लिया संकल्प
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2017 5:48:55 PM
मुख्यमंत्री ने दुर्गापूजा के अवसर पर दहेज प्रथा विरोधी अभियान का लिया संकल्प

पटना, ( हि स )। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गापूजा के अवसर पर गुरुवार को दहेज प्रथा विरोधी अभियान का संकल्प लिया और राज्य में सुख , शान्ति और समृद्धि के लिए गुरुवार को विशेष पूजा अर्चना कर की। 

गुरुवार को पड़ने वाले नवरात्रा पर्व की महाअष्टमी को नीतीश कुमार ने राजधानी के अगम कुआँ स्थित शीतला माता मंदिर, पटना सिटी की बड़ी पटनदेवी तथा छोटी पटनदेवी मंदिर में माता का दर्शन किया जहां मुख्य पुरोहित ने उन्हें दहेज प्रथा विरोधी अभियान की सफलता का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री राज्य की प्रगति की कामना करते हुए विशेष पूजा अर्चना की। बड़ी पटन देवी मंदिर में पूजा के बाद नीतीश कुमार ने मंदिर परिसर में बने सामुदायिक भवन का उदघाट्न किया।
 
बाद में मुख्यमंत्री ने राजधानी के ऐतिहासिक गॅधी मैदान में दशहरा के अवसर पर होने वाले रावणवध की तैयारियों का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देष दिया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS