पटना
सांसद पप्पू यादव ने तस्लीमुद्दीन के निधन शोक जताया
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2017 7:03:04 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अररिया के सांसद मो. तस्लीमुद्दीन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि उनके निधन से बिहार की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। मो. तस्लीमुद्दीन ने सदैव गरीब और कमजोर वर्गों के हितों की राजनीति की थी। संसद से लेकर सड़क तक गरीबों की लड़ाई लड़ी थी।
जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखलाक अहमद ने कहा कि बिहार की राजनीति के युग का अंत हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह और राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, अभियान समिति के अध्यक्ष मधुकर आनंद, प्रवक्ता श्याम सुंदर ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।