ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के सभी जिलों में बहाल होंगे साइबर सिक्युरिटी अफिसर
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2017 8:45:39 PM
बिहार के सभी जिलों में बहाल होंगे साइबर सिक्युरिटी अफिसर

पटना। उप मुख्यमंत्री सह सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सूबे के सभी जिलों में साइबर सिक्यूरिटी ऑफिसर की बहाली की जाएगी। इसके लिए बजट में प्रवधान किए जाएगें। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री श्री मोदी ने आईटीआईटीईएस इन्वेस्टर्स कॉॅन्क्लेव में कही। उन्होंने कहा कि एक समया था जब सूचना प्रावद्योगिकी को आई-वाई कह कर मजाक उड़ाया जाता था। इसी कारण बिहार आईटी क्षेत्र में पिछड़ गया।

एक दौर में बिहार में कहा जाता था कि आईटी-वाईटी क्या होता है। इस कारण हम पिछड़ गए। अब बिहार भी आईटी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। कहा कि बिहार में तीन करोड़ से अधिक लोग मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। सरकार ने निजी आवासों के साथ ही सरकारी भवनों में भी मोबाइल टावर लगाने का निर्णय लिया है। साइबर सिक्युरिटी पर काम होगा। बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। हर जिले में साइबर सिक्युरिटी ऑफिसर बनाए जाएंगे।
स्कूलों में आईटी के सहारे शिक्षा देने की योजना है। बिहार के 4483 पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर केबल पहुंच चुका है। बाढ़ से निबटने में भी तकनीक का सहारा लिया जाएगा। डिजिटल इंडिया का सपना बिहार में साकार होगा।उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने औद्योगिक नीति का हवाला देते हुए उद्यमियों से बिहार में आईटी के क्षेत्र में निवेश करने की अपील की। नई नीति में 365 प्रस्तावों में 500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS