बिहार
सिनेमा हॉल मालिक की गोलीमार हत्या
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2017 9:44:37 PM पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
सूबे की राजधानी पटना के बिहटा में अपराधियों ने सिनेमा हॉल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। दो बाइक पर सवार मुंह पर गमछा बांधे आए बेखौफ अपराधियों ने सिनेमा हॉल के मालिक निर्भय सिंह को गोली मार दी। लोगों ने जख्मी निर्भय सिंह को पटना के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया जहां उन्हाेंने इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया। घटना के बाद लोगाें में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोग प्रदर्शन करने लगें।
उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तकरीबन 5:30 बजे उदय चित्रमंदिर के मालिक निर्भय सिंह सिनेमा हॉल के बाहर खड़े थे। तभी मुंह को कपड़ा से ढके हुए अपराधी उनके करीब पैदल ही आए और उनपर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। पांच गोली मारकर निर्भय सिंह को वहीं पर गिर गये। इसके बाद वो दक्षिण दिशा की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अपराधियों ने अपनी बाइक घटना स्थल से थोड़ी दूर पर खड़ी की थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी दौड़कर बाइक के पास पहुंचे बाइक पर सवार होकर अपराधी पोस्ट ऑफिस मार्ग होते हुए सदिसोपुर की ओर भाग गए। घटना से इलाके में दहशत है। बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल के साथ वे जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे। परिजन का कहना है कि उनसे किसी की दुश्मनी नहीं थी। दानापुर एएसपी राजेश कुमार और सिटी एसपी रविन्द्र कुमार मौके पर हैं।
वहीं इस घटना के बाद बिहटा के लोगों में काफी आक्रोश है। घटना से आहत व्यवसायी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।