बिहार
नीतीश बोले : सरकार नालंदा में आइटी सिटी बनाना चाहती है
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2017 5:58:17 PM पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आइटी कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए आज कहा कि राज्य सरकार नालंदा में आइटी सिटी बनाना चाहती है, क्योंकि नालंदा को दुनियाभर के लोग जानते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की इसमें दिलचस्पी है कि आइटी सेक्टर का प्रदेश में विकास हो। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में हमलोगों ने जो भी उचित समझा है उसके लिए कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय को पुर्नजीवित किया जा रहा है और वह काम प्रारंभ भी हो गया है। उन्होंने कहा कि नालंदा विवि का नया कैंपस जहां बन रहा है ठीक उसके बगल में सौ एकड़ जमीन उपलब्ध आइटी सेक्टर के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएम ने कहा कि नालंदा विवि में दुनियाभर के विद्वान पहुंचते है। ऐसे में नालंदा की पहचान बढ़ी है।
उल्लेखनीय है कि आज पटना में आइटी निवेशकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अलावा करीब 200 कंपनियों के अधिकारी शामिल हुए। इसका मकसद बिहार में आइटी उद्योग के विकास के लिए निवेश की संभावनाओं पर विचार करना था।