बिहार
पटना के बाढ़ कोर्ट परिसर में फायरिंग, एक कैदी की मौत, 2 घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2017 9:19:35 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बिहार की राजधानी पटना से 80 किमी दूर बाढ़ के स्थानीय कोर्ट परिसर में एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में पेशी को आए अन्य दो कैदी भी घायल हो गये। मिली सूचना के अनुसार हत्या व अपहरण के आरोपी गुड्डू सिंह को एडीजे 2 के कोर्ट से पेशी के बाद बाहर लाया जा रहा रहा था। तभी घात लगाए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गुड्डू सिंह के सीने में गोली लगी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस हमले में बख्तियारपुर निवासी हत्या के अन्य मामले के कैदी टूनटून सिंह व एक अन्य कैदी भी घायल हो गए। प्रशासन ने एक कैदी की मौत और दो अन्य कैदियों के घायल होने के मामले में कार्यवाई करते हुए 25 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। घटना के कारण पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।