ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
राजद की पारिवारिक रैली हुई फ्लॉप : जाप (लो)
By Deshwani | Publish Date: 27/8/2017 8:05:48 PM
राजद की पारिवारिक रैली हुई फ्लॉप : जाप (लो)

पटना।
 जन अधिकार पार्टी (लो) ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ आयोजित राजद की रैली को फ्लॉप बताया। पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्‍पू ने कहा कि लालू प्रसाद की पारिवारिक रैली फ्लाप हो गई है। राजद ने इस रैली के जरिए लालू यादव और उनके परिवार के भ्रष्‍टाचार को छुपाने का प्रयास किया, मगर वे इसमें सफल नहीं हो पाये। इस बार भी रैली पर सिर्फ लालू प्रसाद और उनके परिवार का दबदबा रहा, जिसमें राजद के कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं की अनदेखी की गई।


राजेश रंजन पप्‍पू ने बिहार में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार के दर्जनभर जिलों में बाढ़ की तबाही है, मगर लालू यादव या उनके परिवार के लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित लोगों के बीच राहत और बचाव की जगह उन्‍होंने रैली को तरजीह दी, जो बाढ़ से प्रभावित लाखों जनता के साथ भद्दा मजाक है। बेहतर होता वे इस संकट की स्थिति में बाढ़ पीडितों की मदद करते, मगर उन्‍हें जनता के बदले सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS