ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से 18 राहत सामग्री की गाड़ियों को किया रवाना
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2017 7:23:16 PM
उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से 18 राहत सामग्री की गाड़ियों को किया रवाना

पटना, (हि.स.)। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री 18 गाडियों में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत समाग्री मुजफ्फरपुर, छपरा, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, समस्तीपुर, दरभंगा जिलों में के लिए भेजा गया है।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने इस विपदा की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री भेजने की अपील सामाजिक संगठनों एवं आमजनों से किया। 
मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नीतिन नवीन द्वारा 12 गाड़ी राहत सामग्री , पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने तीन गाड़ी राहत सामग्री, विधान पार्षद राजन सिंह ने दो गाड़ी राहत सामग्री एवं काराकाट विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक ट्रक राहत सामग्री शुक्रवार को राज्य के विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भेजा गया। 
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ. संजय मयूख, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नितिन नवीन, भाजपा के प्रदेश मंत्री व विधायक अनिल सिंह, विधान पार्षद डॉ. सूरज नंदन कुशवाहा, पूर्व विधायक चितरंजन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे। 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS