ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
सरकारी खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला अधिकार: मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2017 9:03:37 PM
सरकारी खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला अधिकार: मुख्यमंत्री

पटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जिला प्रशासन अररिया द्वारा बाजार समिति अररिया के प्रांगण में चलाये जा रहे फूड पैकेटिंग केन्द्र तथा रानीगंज प्रखण्ड के हांसा पंचायत में चल रहे सामुदायिक किचेन एवं बाढ़ राहत सामग्री केन्द्र का निरीक्षण किया और वरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री ने हांसा में चल रहे बाढ़ राहत सामग्री केन्द्र में बाढ़ पीड़ित लेागों के लिये बनाये जा रहे फूड पैकेट्स में डाली जा रही सभी सामग्रियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फूड पैकेट्स में डाली जा रही सामग्रियों का वजन भी देखा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित बच्चों के बीच स्वयं बिस्किट का वितरण किया तथा अन्य बाढ़ पीड़ितों के बीच भी राहत सामग्रियों का स्वयं वितरण किया। 
 
मौके पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला अधिकार है। उन्होंने कहा कि अभी जो भी राहत सामग्री मिल रही है, वह अंत नहीं है बल्कि लोगों के क्षति का आकलन कर उन्हें सामान के लिये, घर के लिये एवं फसल नुकसान के लिये भी राषि उपलब्ध करायी जायेगी। 
 
उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता पहुंचायी जायेगी। मौके पर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आयुक्त पूर्णिया प्रमण्डल टीएन बिन्धेश्वरी, जिलाधिकारी अररिया, पुलिस अधीक्षक अररिया सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS