ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भाजपा हर मामले पर चेहरा चमकाने के लिए करती है राजनीति : अरूण यादव
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2017 8:50:21 PM
भाजपा हर मामले पर चेहरा चमकाने के लिए करती है राजनीति : अरूण यादव

पटना, (हि.स.)| युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव ने भाजपा सांसद सीपी ठाकुर सहित एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सड़कों पर भिक्षाटन करने जैसी कार्यक्रम को नौटंकी करार देते हुए कहा कि भाजपा हर मामले पर अपना चेहरा चमकाने के लिए राजनीति करती रहती है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 

सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार है। सरकार से मदद दिलाने के बदले लोगों के बीच बाढ़ पीड़ितों के लिए सड़कों पर भिक्षाटन करने की क्या जरूरत है। सही मायने में अगर भाजपा गठबंधन के लोग विकट बाढ़ की विभिषिका से जूझ रहे बाढ़ पीड़ितों की चिंता है तो बिहार में आई बाढ़ को राष्ट्रीय विपदा घोषित केन्द सरकार से करवाये।
 
यादव ने केन्द्र सरकार से बिहार में आयी प्रलयकारी बाढ़ी की विभिषिका को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि बाढ़ से बिहार के 20 जिला प्रभावित हुए हैं। अब तक हजारों लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। राहत और पुर्नवास के नाम पर राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। कोसी सीमांचल के इलाके में बाढ़ पीड़ित लोग संक्रमण बीमारियों के शिकार होने लगे हैं। बाढ़ पीड़ित इलाके में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधा भी नगण्य है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS