ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
विषम परिस्थितियों में फंसे बाढ़ पीड़ितों की सेवा मेरी प्राथमिकता : आरके सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2017 8:30:38 PM
विषम परिस्थितियों में फंसे बाढ़ पीड़ितों की सेवा मेरी प्राथमिकता : आरके सिन्हा

पटना, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने के बाद कहा कि विषम परिस्थितियों में फंसे लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। 

अपनी ओर से भाजपा प्रदेश कार्यालय से राहत सामग्री भेजने के बाद आरके सिन्हा ने कहा कि उनके लिए सत्ता समाज सेवा का एक माध्यम है जिसका उपयोग वे मानव जाति के कल्याण के लिए करते हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की 27 अगस्त को प्रस्तावित रैली के बारे में सिन्हा ने कहा कि राजद की यह रैली पूरी तरह फ्लॉप होने जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी में घिरी जनता से रैली में आने की उम्मीद नहीं की जा सकती और ऐसी परिस्थिति में रैली किसी भी नेता की असंवेदनशीलता का परिचय देता है। 
संस्कारों की चर्चा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वे लोगों के दुःख दर्द को समझते हैं जबकि लोगों की पीड़ा कोे समझ पाना लालू यादव के संस्कार में नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव भ्रष्टाचार के सहारे ही आगे बढ़े हैं और यह उनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है। 
बाढ़ पीड़ितों के लिए तिरपाल सहित बाढ़ राहत सामग्री के काफिले को भाजपा के संगठन मंत्री नागेन्द्र, बिहार सरकार के मंत्री राणा रणधीर सिंह, विधायक मिथिलेश तिवारी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय से रवाना किया। 
उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी समाप्त होने के बाद रहने की सबसे बड़ी पीड़ितों केे समक्ष होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि राहत सामग्री में भेजे गए तिरपाल प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लाखों बेघर लोगों एवं मवेशियों को धूप और बारिश से तत्काल राहत दिलाएगा।
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS