ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सृजन घोटाले के आरोपी महेश मंडल की मौत से राजनीति गरमाई
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 2:05:52 PM
सृजन घोटाले के आरोपी महेश मंडल की मौत से राजनीति गरमाई

- नीतीश और सुशील मोदी के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

पटना, (हि.स.)। भागलपुर सरकारी खजाने से 1000 करोड़ रुपये के सृजन घोटाला करने के आरोपी एवं कल्याण विभाग के जिला कार्यालय के निलंबित नाजिर महेश मंडल की रविवार की रात मायागंज अस्पताल में हुई मौत के बाद बिहार का राजनीतिक तापमान सोमवार को अचानक बढ़ गया। विपक्ष महेश मंडल की मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए इस पर सवाल उठा रहा है। इसको लेकर आज विधानमंडल के पावस सत्र के पहले दिन राजद विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार विरोध और प्रदर्शन किया। 

पूर्व उप मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने घोटाला के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि नीतीश—मोदी के पद पर रहते सीबीआई द्वारा भी घोटाले की स्वतंत्र जांच संभव नहीं है। पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट से जांच की मानिटरिंग करने की मांग को लेकर याचिका दायर होगी। 

राजद के विधायक भाई वीरेन्द्र और शक्ति सिंह यादव ने भी नीतीश और सुशील मोदी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप किया कि महेश मंडल की बीमारी के बहाने हत्या हुई है ताकि बड़ी मछलियों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मंगलवार से विधानसभा और विधान परिषद में ‘खजाना चोर गद्दी छोड़’ की आवाज जोरदार तरीके से बुलंद होगी।

एसआईटी द्वारा 13 अगस्त को​ नाजिर महेश मंडल को कल्याण विभाग की राशि की अवैध निकासी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दो दिन पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मिले ब्योरे के आधार पर कई अन्य की गिरफ्तारी हुई। नाजिर महेश मंडल को घोटाले के पर्दाफाश के बाद निलंबित किया गया था। उनकी किडनी खराब थी। शुगर की बीमारी थी। उनके जिंदा रहने पर कई लोगों की पोल खुलती। इस घोटाले में शामिल सृजन की संचालिका दिवगंत मनोरमा देवी और उनकी बहू प्रिया कुमार और बेटा अमित कुमार की विभिन्न अवसरों पर प्राय: सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और सांसदों के साथ ली गई तस्वीरें इन दिनों अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं। ज्ञातव्य है कि ​सरकारी राशि बैंक खाते से निकाल कर सृजन के खाते के माध्यम से इसका बैंकिंग का कारोबार हो रहा था। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS