पटना
बिहार: सृजन घोटाले के आरोपी महेश मंडल की मौत
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 10:56:07 AMपटना, (हि.स.)। भागलपुर सृजन घोटाले के आरोपी जिला कल्याण कार्यालय के निलंबित नाजिर महेश मंडल की रविवार की रात इलाज के दौरान भागलपुर के एक अस्पताल में मौत हो गयी। उनकी किडनी खराब थी और वह मधुमेह से पीड़ित थे।
पिछले रविवार को गिरफ्तार किए गए महेश मंडल जेल अस्पताल में भर्ती थे। वह भागलपुर जेल से शुक्रवार और शनिवार को अस्पताल भेजे गए थे। इलाज के बाद डाक्टरों ने उन्हें वापस भेज दिया था और सोमवार को 11 बजे फिर चेकअप करने का समय दिया था।
रविवार की शाम उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी और अस्पताल ले जाने पर उनकी उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गयी। प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जिसे परिजन लेकर जगदीशपुर पिस्ता गांव के लिए रवाना हो गए हैं।