ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 153 पर पहुंची, सांसद आरके सिन्हा का बाढ़ राहत अभियान 20 से
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 12:56:12 PM
बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 153 पर पहुंची, सांसद आरके सिन्हा का बाढ़ राहत अभियान 20 से

पटना, (हि.स.)। बिहार में बाढ का कहर लगातार जारी है। कई जिलों में बाढ का पानी घटने से राहत महसूस की गयी है, लेकिन कुछ जिलों में बाढ की स्थिति अभी भी भयावह बनी हुई है। वहां लगातार प्रशासन सेना के साथ एनडीआरफ और एसडीआरफ के जवानों की मदद से युद्ध तरह पर राहत कार्य चला रहा है। उत्तर बिहार की अधिकांश प्रमुख नदियों का जलस्तर कही कही बढ रहा है, जबकि कुछ स्थानों पर इनके जलस्तर में कमी आयी है। प्रमुख नदियों के सहायक नदियों में भी पानी का दबाव बना हुआ है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यहां जदयू के खुले अधिवेशन में कहा कि राज्य के 17 जिलों में 1.8 करोड़ आबादी बाढ़ से प्रभावित है,इनमे 153 लोगों की मौत हो चुकी है। अररिया और किशनगंज में लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसे बाढ की स्थिति हमने कभी नहीं देखी। उन्होंने केन्द्र सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए संसाधनों की मांग की है। अररिया में सबसे ज्यादा 30 लोगों की मौत हुई है, जबकि किशनगंज में 11, पूर्णिया में नौ, कटिहार में सात, पूर्वी चंपारण में 11, पश्चिमी चंपारण में 23, दरभंगा में चार, मधुबनी में आठ, सीतामढ़ी में 13, शिवहर में तीन, सुपौल में 11, मधेपुरा में 09, गोपालगंज में 04, सहरसा में 04, मुजफ्फरपुर में 01, खगड़िया में 03 और सारण में 02 लोगों की मौत हुई है।
केन्द्रीय जल आयोग से मिली सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर भागलपुर से फरक्का तक बढ़ेगी। उफनती पुनपुन नदी का जलस्तर रविवार सुबह आठ बजे तक 42 सेमी बढने का अनुमान है। अभी यह नदी श्रीपालपुर में खतरे के निशान से 122 सेमी उपर बह रही थी। वहीं घाघरा, बूडी गंडक, बागमती और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि और महानंदा और गंडक नदियों के जलस्तर में कमी आने की संभावना आयोग ने जतायी है। 
 
मौसम विभाग ने गंगा और पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह तक बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष पटना से प्राप्त सूचना के अनुसार बिहार के सभी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध सुरक्षित है। 
दरभंगा- हायाघाट नदी में पानी के बढ़ते दबाव के कारण दरभंगा—समस्तीपुर रेल परिचालन को अगले आदेश तक के लिए बंद कर किया गया है। डीआरएम आरके महाजन ने इसकी पुष्टि की है। मुजफ्फरपुर में अखाडा घाट पुल पर खतरा है। वहीं किशनगंज—महादूरगंज रोड क्षतिग्रस्त हो गया है। बिहार के पूर्वी चंपारण के जिले के रक्सौल, रामगढ़वा, छौड़ादानों, बनकटवा, आदापुर, ढाका, चिरैया एवं पताही में बाढ़ की तबाही थोड़ी कम हुई है, लेकिन उफनाई बूढ़ी गंडक ने सुगौली, बंजरिया सहित मोतिहारी शहर को भी अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। 
मुजफ्फरपुर शहर पर बाढ़ का खतरा जारी है। यहां निचले इलाकों की पचास हजार से ज्यादा आबादी बूढ़ी गंडक के जल से घिरी है नदी का पानी 2 सेमी तक लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने यहा अलर्ट जारी किया है। 
राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा रविवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना करेंगे। उन्होंने कहा है कि हम और हमारी पार्टी बाढ़ पीड़ितों के दुःख में चट्टान की तरह खड़े हैं और हर संभव सहायता के लिए न सिर्फ तैयार हैं, बल्कि आगे बढ़ चले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के बाढ़ पीड़ितों के प्रति हम पूरी तरह संवेदनशील है। सरकार भी पल पल स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सेना के साथ—साथ एनडीआरएफ की टीम बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित करने में लगे हैं। यह हमारी सहायता की शुरुआत है और आगे भी हम हर तरह से सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ा कर तैयार है मदद के लिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सेवा सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का काम है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS