पटना
कुढ़नी थाना अध्यक्ष रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 1:12:44 PMपटना, (हि. स.)। बिहार के कैमूर जिले में कुढनी थाना के थाना अध्यक्ष देवकांत मिश्रा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के सूत्रों ने यहां बताया कि कुढनी थाना के दुमदुमा गांव के सत्येंद्र कुमार राय ने शिकायत की थी कि देवकांत मिश्रा इसी थाने के एक मामले में उन्हें मदद करने के लिए उनसे ₹50000 रिश्वत की मांग की है। शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो ने एक धावा दल का गठन किया जिसने थाना अध्यक्ष को ₹50000 रिश्वत लेते रंगे हाथों थाना स्थित उनके कक्ष से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार पुलिस पदाधिकारी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद देवकांत मिश्रा को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।