ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल पटना में कांग्रेसियों की बैठक में होंगे शरीक
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 12:03:53 PM
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल पटना में कांग्रेसियों की बैठक में होंगे शरीक

पटना, (हि.स.)। बिहार में राजद—कांग्रेस से अलग होकर भाजपा की साझेदारी मेे सरकार बनने के बाद कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। ​कांग्रेस के नीतीश की बजाय लालू के साथ रहने की रणनीति पर पार्टीजनों में भारी मतभेद होने की सूचना है। इसी को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य राज सिंधिया और दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद जय प्रकाश अग्रवाल शुक्रवार को यहां पार्टी के 27 विधायकों और 4 विधान पार्षदों सहित प्रदेश पदाधिकारियों,प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक में राजनीतिक परिस्थितियों का आकलन करेंगे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में बैठक होगी। 
गुजरात में कांग्रेस विधायकों के बगावत के मदृदेनजर बिहार के विधायकों में नाराजगी की सूचना को केन्द्रीय नेतृत्व ने कापफी गंभीरता से लिया है। साढ़े चार वर्षों से प्रदेश कांग्रेस बने अशोक चौधरी के खिलाफ गुटबाजी शुरु हो गयी है। 
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक हरखू झा के अनुसार संगठनात्मक चुनाव प्रक्रियाधीन है। सितम्बर में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। संभवत:इसी संदर्भ में केन्द्रीय नेताओें के दौरे का कार्यक्रम है। उन्होंने पार्टी में आंतरिक कलह या गुटबाजी से इंकार किया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कदवा के विधायक शकील अहमद खां ने पिछले माह महागठबंधन टूटने और लगभग एक दर्जन विधायकों के नीतीश के साथ जाने की आशंका को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं तत्कालीन शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी की कार्यशैली से विधायकों में नाराज होने की भी शिकायत थी। केन्द्रीय नेताओं का बिहार दौरे का कार्यक्रम उसी पत्र की पृष्ठभूमि में बना है । श्री खां ने गुरुवार को यहां पार्टी के दो नेताओं के दौरे का कारण पूछने पर जबाव हंसकर टाल दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS