ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
पटना
भ्रष्टाचार के संरक्षण के लिए नहीं मिला था जनादेश : सुशील मोदी
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 12:01:51 PM
भ्रष्टाचार के संरक्षण के लिए नहीं मिला था जनादेश : सुशील मोदी

पटना, (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि शरद यादव आज लालू परिवार के भ्रष्टाचार का समर्थन क्यों कर रहे हैं। उन्होंने शरद यादव से पूछा है कि जनादेश के अपमान की बात करने वाले शरद यादव बतायें कि जब उन पर हवाला कांड का आरोप लगा था तो उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा क्यों दे दिया था? क्या बिहार की जनता ने एक परिवार के अकूत बेनामी सम्पति और भ्रष्टाचार के संरक्षण के लिए अपना मत दिया था? बिहार की जनता ने 2015 में महागठबंधन को जनादेश भ्रष्टाचार के खात्मे, विकास और सुशासन के लिए दिया था। 
गुरुवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि जनादेश भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मिला था। नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करके बढ़िया काम किया और आज बिहार की जनता नीतीश कुमार के इस निर्णय से खुश है। 
उन्होंने कहा कि जनादेश अपमान यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव से शरद यादव को पूछना चाहिए कि 26 वर्ष की उम्र में 26 बेनामी सम्पति के मालिक कैसे बन गए? आखिर पटना में 200 करोड़ की तीन एकड़ जमीन उन्हें कैसे मिली जिस पर उनका 750 करोड़ का मॉल बन रहा था? दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 115 करोड़ के बंगला के वे मालिक कैसे बने?कई खोखा कम्पनियों के मालिक कैसे बन गए? कई राजनेताओं ने अपनी करोड़ों की सम्पति उन्हें ही क्यों दान किया? दरअसल जनादेष का अपमान तो भ्रष्टाचार का समर्थन-संरक्षण कर राजद और कांग्रेस कर रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS