पटना
लालच भारत छोड़ो : नीतीश कुमार
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 10:25:49 AMपटना, (ही.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर पृथ्वी की रक्षा के लिए 'लालच भारत छोड़ो' का बुधवार को नारा दिया।
पृथ्वी दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लालच की वजह से पर्यावरण का हाल बुरा है और यदि हम सब नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी के साथ यह बहुत बड़ा अन्याय होगा। नितीश कुमार ने लोगों से लालची प्रवृत्ति का त्याग करने की अपील करते हुए कहा कि समाज में प्रेम और भाईचारा से ही पर्यावरण सुरक्षित होगा।
आधुनिक युग और भौतिकतावाद की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और तकनीक का प्रभाव भी पर्यावरण पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्ष्ण के लिए सभी सरकारी संस्थानों में बड़े पैमाने पर पेड़ लगाए जाएंगे और राज्य की 17 प्रतिशत जमीन पर वन भूमि का विस्तार किया जाएगा। पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे जागरूक होंगे तो समाज में भी इसके प्रति जागृति आएगी।
महंगे निजी स्कूलों में बच्चों को मिल रही बहुतिक सुविधाओं कि चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कई स्कूल हैं जहां कक्षा से लेकर बसें भी वातानुकूलित हैं और कई ऐसे भी बच्चे हैं जो अपने घरों पर भी एसी में ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वातावरण में रहने वाला बच्चा बाहर कि आबोहवा में काम करने में अक्षम होगा।