बिहार
लालू ने कहा, शरद के साथ बिहार में बना रहेगा महागठबंधन
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 9:30:21 PMपटना, (हि.स.)। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने महागठबंधन से अलग होने से नाराज जदयू के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद शरद यादव को गले लगाने की ठानी है। लालू ने कहा कि शरद की अगुआई में बिहार में जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन कायम रहेगा। नीतीश को पलटू राम बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी पार्टी भाजपा के साथ हो गई है। भाजपा उन्हें चबा जायेगी।
उन्होंने बुधवार को यहां कहा कि शरद यादव जदयू के संस्थापक रहे हैं और वे महागठबंधन तोड़ने के खिलाफ हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि शरद यादव के बिहार दौरे पर पटना पहुंचने पर उनके कार्यक्रमों में विघ्न बाधा डाले जाने की उन्हें सूचना मिली है। उन्हें काला झंडा दिखाने के साथ विरोध-प्रदर्शन किये जाने की आशंका है।
लालू ने नीतीश और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गुजरात में राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अहमद पटेल को हराने के लिए भाजपा द्वारा विधायकों का खरीद-पफरोख्त किये जाने का आरोप लगाते कहा कि इसके बावजूद भाजपा को वहां मुंह की खानी पड़ी है।