ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
शरद के बिहार दौरे को जदयू ने निजी कार्यक्रम माना
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 9:27:50 PM
शरद के बिहार दौरे को जदयू ने निजी कार्यक्रम माना

पटना,  (हि.स.)। बिहार में जदयू अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ होने से नाराज शरद यादव के बृहस्पतिवार से शुरु हो रहे तीन दिवसीय दौरे से पार्टी ने किनारे कर लिया है। 

​पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि शरद यादव का बिहार दौरा उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम है। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। शरद वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल जिलों के तीन दिवसीय दौरे में कई जगहों पर जनसभा करेंगे।
उन्होंने बुधवार कहा कि महागठबंधन तोड़ने का फैसला पार्टी का फैसला है। यह नीतीश का अकेला लिया गया फैसला नहीं है। महागठबंधन की सरकार में के लिए शासन-प्रशासन चलाना असहज था। 
 
बदली राजनीतिक परिस्थिति में पार्टी में सर्वसम्मति बनी कि इस हालात में सरकार चलाना संभव नहीं है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और महागठबंधन से अलग होने के निर्णय पर पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सहमति दी।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS