बिहार
बैठक में भाजपा भगाओ महारैली की तैयारी पर चर्चा
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2017 8:00:11 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
शहर के आवासीय होटल में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 27 अगस्त को होने वाले भाजपा भगाओ महारैली की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजद के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव ने कहा कि बिहार के महागठबंधन सरकार को एक साजिश के तहत भंग करके राज्य की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का अपमान किया गया है। इसके विरूद्ध में चंपारण की धरती मोतिहारी से राजद सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेगा, जो आगामी 9 अगस्त को महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव द्वारा यात्रा की शुरुआत होगी, जो बिहार में घूमकर भाजपा की वास्तविकता का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मझौलिया के माधोपुर में आम सभा का आयोजन भी होना है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चलने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि 27 को पटना में आयोजित होने वाली रैली में हजारों-हजार की संख्या में रक्सौल विधानसभा के सभी कार्यकर्ता भाग लेगें। उन्होंने कहा कि महारैली के बाद भाजपा की पोल खुल जाएगी। भाजपा ने बिहार के जनादेश के साथ धोखा किया है। लोगों ने महागठबंधन के पक्ष में अपना मतदान किया था। मौके पर डॉ नदीम अहमद, राजद के सचिव रामएकबाल राय, आदापुर प्रखंड अध्यक्ष मोबारक अंसारी, व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रवि मस्करा, रसीद अहमद, संजय कुशवाहा, उमेश प्रसाद, दिनेश मांझी, चंदेश्वर प्रसाद यादव, मधु यादव, सुरेश महतो, मुकुल दास, चंचल यादव, मैनुदिन मियां, साजिद अहमद सहित अन्य मौजूद थे।