ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
28 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में 24 विधायक और 4 विधान पार्षद से बने मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 6:32:38 PM
28 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में 24 विधायक और 4 विधान पार्षद से बने मंत्री

पटना, (हि.स.)। बिहार मंत्रिमंडल का शनिवार को यहां हुए पहले विस्तार में शामिल 26 नये ​मंत्रियों में 24 विधानसभा के और 2 विधान परिषद के सदस्य हैं। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित चार सदस्यों का प्र​तिनिधित्व हो गया है। राजीव रंजन सिंह और विनोद नारायण झा परिषद के सदस्य है। 

राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने एक—एक कर नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नये मंत्रियों की सूची में विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय का नाम भी शामिल था। परंतु निर्धारित समय पर शपथग्रहण समारोह में नहीं होने से वे मं​त्री बनने से चूक गये। उनके मंत्री बन जाने पर मंत्रिमंडल में परिषद सदस्यों का प्रतिनिधित्व बढ़कर 5 हो जायेगा। लोजपा कोटे से मंत्री बने पशुपति कुमार पारस किसी सदन के सदस्य नहीं हैं । मंत्री बने रहने के लिए छह माह के अंदर उन्हें किसी एक सदन का सदस्य बनना होगा। फ़िलहाल परिषद में मनोनयन कोटे की एक सीट सम्राट चौधरी की सदस्यता समाप्त होने से खाली है। संभावना है कि पारस को समाजसेवी कोटा से परिषद में सदस्य मनोनीत किया जायेगा। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर विरोध करेगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS