ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मंत्रिमंडल विस्तार में 27 मंत्री होंगे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 5:12:11 PM
मंत्रिमंडल विस्तार में 27 मंत्री होंगे शामिल

पटना, (हि.स.)। बिहार में 36 सदस्यीय मंत्रिमंडल में जदयू के 20 और भाजपा व उसके सहयोगी दलों से 16 मंत्री होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का शनिवार को पहले विस्तार में मंत्रियों के कुछ पद खाली रखे जायेंगे। शाम पांच बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडपम सभागार में शपथग्रहण समारोह में जदयू के 14,भाजपा के 12 और लोजपा के एक प्रतिनिधि होंगे। लोजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान के भाई को ​किसी सदन का सदस्य रहे बिना मंत्री बनेंगे। संभावना है कि राज्यपाल के मनोनयन कोटे की एक खाली सीट से उन्हें निकट भविष्य में विधान परिषद का सदस्य बनाया जायेगा। 

मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से उसके सहयोगी रालोसपा के सुधांशु शेखर को मंत्री बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को मान्य नहीं होने के कारण फिलहाल रालोसपा का साझा सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं होगा। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले ही इंकार कर दिया है। वे अपने दल के अकेले विधायक है। उन्होंने कहा कि वे राजग में है। नीतीश कुमार का राजग में आने का वह स्वागत करते हैं ।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS