पटना
नीतीश ने बिहार विधान सभा में विश्वास प्रस्ताव किया पेश, बहस जारी
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2017 12:00:57 PMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान सभा में विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। प्रस्ताव पर बहस जारी है।
इससे पूर्व विधानसभा में राजद के विधायक तेजस्वी यादव को नेता विरोधी दल बनाये जाने की विधान सभा अध्यक्ष ने घोषणा की। विश्वास प्रस्ताव के विरोध में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने बहस की शुरुआत की।
विधान सभा में नीतीश कुमार को सदन का नेता चुना गया।