पटना
राजद का आरोप-नीतीश बन गए हैं बिहार के भजन लाल
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 4:24:23 PM
पटना, (हि.स.)। राजद ने महागठबंधन से नाता तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग में शामिल होने को भजन लाल के आया राम-गया राम का अभिनय करार दिया है। पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने आरोप किया है कि नीतीश बिहार के भजन लाल बन गये हैं|
पार्टी कार्यालय मेें आयोजित प्रेस कांपफ्रेंस में जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी और प्रवक्ता मनोज झा ने नीतीश पर जमकर हमला बोला।
इन नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टार्लेंस की नीतीश की नीति महज ढोंग है। वे हत्यारोपी हैं । कोई मुख्यमंत्री नहीं है जिसके खिलाफ अदालत ने हत्या के मामले को संज्ञान में लिया है।