बिहार
राजद विधायक दल की बैठक में भावी रणनीति होगी तय
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 12:56:50 PMपटना, (हि.स.)। महागठबंधन सरकार के पतन से उत्पन्न स्थिति पर विचार के लिए राजद विधायक दल की गुरुवार को शाम छह बजे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बैठक होगी।
मुख्यमंत्री एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन के साथ विश्वासघात करने के आरोप के साथ राजद विरोध की रणनीति तय करेगा। राजद पहले से ही 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में भाजपा भगाओ देश बचाओ नारा पर रैली आयोजित करने की तैयारी में जुटा रहा है।