पटना
राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री पटना पहुंचे
By Deshwani | Publish Date: 26/7/2017 10:08:59 AMपटना, (हि.स.)। बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव मंगलवार की रात नई दिल्ली से पटना पहुंचे।
राज्यपाल का बुधवार को पटना में तीन कार्यक्रम है। कारगिल दिवस के कार्यक्रम,नालंदा खुला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और और पटना विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन के उद्घाटन समारोह में शरीक होंगे। सियासी खींचतान के माहौल में राज्यपाल के पटना प्रवास राजनीतिक महत्व बढ़ गया है। त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं। जरूरत पड़ने पर पटना में रहते हैं।
उधर पांच दिनों के दिल्ली प्रवास से तेजस्वी पटना लौटते हैं। भ्रष्टाचार के सीबीआई मामले मे जानेमान वकील राम जेठमलानी से मदद के लिए वे दिल्ली में थे।
बुधवार को यहां दोपहर राजद और शाम में जदयू विधायक दल की बैठक को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई हैं। दोनों दल कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। तेजस्वी का इस्तीफा या उनकी बर्खास्तगी संभव है।