बिहार
नीतीश कुमार की हठधर्मिता के कारण राज्य में विकास कार्य अवरूद्ध : भगवान सिंह कुशवाहा
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2017 6:32:28 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कुर्सी के लिए किसी भी हद जाने का आरोप लगाया। श्री कुशवाहा ने आज पटना में प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जदयू प्रवक्ताओं द्वारा जीरो टॉलरेंस, सुशासन और सिद्धांत के नाम पर राजनीति करना बंद करें। नीतीश कुमार किसी सिद्धांत की बात करते हैं। उन्होंने तो कुर्सी के लिए भ्रष्टाचार, धर्मनिरपेक्षता जैसे मुद्दों पर समझौता कर लिया और आज अपने प्रवक्ताओं से अखबारों में छपने के लिए नैतिकता और सिद्धांत की दुहाई दिलवाते हैं।
श्रीकुशवाहा ने कहा कि आज उनकी हठधर्मिता के कारण राज्य का विकास अवरूद्ध है। विकास के सारे कामकाज ठप हैं। पदाधिकारियों पर से नियंत्रण समाप्त हो चुका है। अपराधियों का बोल - बाला है। उनके मनोबल इतना बढ़ गया है, उन्हें दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में कोई हिचक नहीं हो रही है। राज्य में सरकार के नाम पर कोई चीज नहीं बच गई है। विधि व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो गई है। ऐसे में सिद्धांत की दुहाई देने वाले नीतीश कुमार नैतिकता के आधार पर स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, अगर इतने ही नैतिकवान और सिद्धांत के पक्के हैं तो प्रवक्ताओं से दूसरे से इस्तीफा मंगवाने के बदले स्वत: इस्तीफा दे कर जनता के बीच आएं और नया जनादेश लें। उनमें अगर हिम्मत है तो आगे आकर स्वीकार करें कि उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के साथ सरकार बनाई है, इसलिए अब वे इस्तीफा देकर जनता के द्वार पर हैं।