बिहार
गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी को मिली मुख्य सचिव स्तर की प्रोन्नति
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2017 3:55:53 PMपटना, (हि.स.)। बिहार सरकार ने शुक्रवार को गृह,सामान्य प्रशासन और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी को मुख्य सचिव स्तर में प्रोन्नति देने का आदेश दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार 1987 बैच के बिहार कैडर के आईएएस सुबहानी को 80,000 रुपये के नियत शीर्ष वेतनमान में अब 2.25 लाख रुपये वेतन में प्रोन्नति दी गयी है। सरकार के नौ अधिकारियों को पहले से मुख्य सचिव का स्तर में प्रोन्नति मिली है। मुख्य सचिव को छोड़ दस पदों को मुख्य सचिव स्तर का बना दिया गया है।