बिहार
बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 का तबादला, 8 एसडीओ बदले
By Deshwani | Publish Date: 18/7/2017 8:39:07 PMपटना, (हि.स.)। राज्य सरकार ने मंगलवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव स्तर के 16 अधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन का आदेश दिया है। इस फेरबदल में आठ अनुमंडलों ने नए एसडीओ भेजे गए हैं।
साामन्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीएम सचिवालय में ओएसडी सत्येन्द्र प्रसाद सीतामढ़ी सदर, मुकेश रंजन बेनीपटटी, अशोक कुमार मंडल समस्तीपुर सदर, दुर्गेश कुमार मंझौल, विनय कुमार सिंह त्रिवेणीगंज, अनीश अख्तर दाउदनगर, राकेश कुमार शेखपुरा और कुमार पंकज जगदीशपुर के एसडीओ बनाए गए हैं। इन जगहों के मौजूदा एसडीओ को विभिन्न विभागों में उप सचिव, डीआरडीए के निदेशक, जिला भूअर्जन पदाधिकारी और वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है।