बिहार
खादी वस्त्र पर जीएसटी वापस लेने की मांग
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 4:21:30 PMपटना, (हिस)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बिहार में खादी वस्त्र पर लगने वाले जीएसटी को वापस लेने का आग्रह किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक डा. हरखु झा ने शनिवार को यहां कहा है कि खादी वस्त्र देश के आजादी के आन्दोलन से जुड़ा है।
गांधी जी सहित देश के लाखों लोगों ने खादी से बने गांधी टोपी पहनकर अंग्रेजों के खिलाफ आन्दोलन किया करते थे। जब देश स्वाधीन हुआ तब से अभी तक खादी पर टैक्स में छूट मिलती रही है। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस पर 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक जीएसटी लगा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार यह भूल गई है कि देश इस वर्ष चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसका मुख्य केन्द्र बिहार है।
डा. झा ने कहा कि बिहार में 10 लाख लोग खादी व्यापार से जुड़े हैं। साथ ही कच्चा माल दूसरे प्रदेशों से मंगाया जाता है यदि सरकार ने इसे अनदेखी की तो बिहारवासी तथा गांधी जी के प्रति श्रद्धा रखने वालों को गहरी चोट लगेगी।