बिहार
तेजस्वी पर सुशील कुमार मोदी ने किया ट्वीट
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2017 8:54:46 PMपटना, (हि.स.) | पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव ने पहले 1000 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति बनाने से इनकार किया,फिर बदले की भावना से फंसाने की बात रटने लगे और अब कह रहे हैं कि उस वक्त बालिग नहीं थे। इसमें नाबालिग वाला झूठ तो हास्यास्पद भी है।
जब कोई बिना मूंछ वाला शख्स निर्भया जैसा जघन्य बलात्कार कांड कर सकता है, तब कागजी हेराफेरी से सम्पत्ति क्यों नहीं बना सकता?
ट्विटर में उन्होंने माल-मिट्टी घोटाला, बेनामी सम्पत्ति और उसके खिलाफ जांच एजेंसियों के छापे संबंधी खबरें रोकने में नाकाम लालू परिवार ने पहले मीडिया को झूठा और पक्षपाती बताया। उन्होंने लिखा है कि 22 ठिकानों पर आयकर छापे के बाद पत्रकारों से पते पूछे जा रहे थे। सच उजागर होने से बौखलाये लोग अब मार-पीट पर उतर आये हैं।