बिहार
तेजस्वी की बर्खास्तगी और पत्रकार की पिटाई सरकार के चरित्र को उजागर करती है : रालोसपा
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2017 5:45:09 PMपटना, (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद एवं पार्टी प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने सीबीआई से 10 प्राथमिकी दर्ज करने एवं अपने सुरक्षा कर्मी से पत्रकार को पिटवाने की घटना के बावजूद मंत्रिमंडल के सहयोगी तेजस्वी यादव का बर्खास्तगी नहीं करने की आलोचना की है।
खुद मीडिया से दूर रहकर अपने प्रवक्ताओं से गुणगान कराने वाले नीतीश कुमार का चरित्र इसके कुकृत्य के बाद आम जनता के समक्ष उजागर हो चुका हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, आरएन सिंह, रामाधार सिंह जैसे मंत्रियों से भ्रष्टाचार के नाम पर पांच मिनट में इस्तीफा लेने वाले नीतिश कुमार को तेजस्वी से इस्तीफा लेने में सांप सुध गया है।
सभी ने कहा है कि अपने नेताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ रहने की बात प्रचारित कराकर नीतीश कुमार आम जनता को बेवकूफ बना रहे है। बिहार ही नहीं देश की जनता अब समझ चुकी है कि नीतीश कुमार सुशासन नहीं भ्रष्ट्राचारियों के संरक्षक बन चुके है। नीतीश कुमार ने साबित कर दिया कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकते है।