बिहार
कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए तेजस्वी, इस्तीफा को लेकर दी सफाई
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2017 3:22:13 PMपटना, (हि.स.)। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रेल मंत्रित्वकाल में भ्रष्टाचार से संबंधित मामले में आरोपी बने डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव बुधवार को यहां कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 25 मिनट चली बैठक में 16 एजेंडों पर मुहर लगी। नीतीश की आरोपी डिप्टी सीएम से स्वत: इस्तीफा की बात को ठुकरा दिए जाने के कारण सत्तारूढ़ महागठबंधन की एकजुटता और इसके भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। अब सबों की निगाहें नीतीश के आगे के रुख और निर्णय पर टिकी हैं। क्या डिप्टी सीएम को बर्खास्त करेंगे।
तेजस्वी ने बैठक के बाद कहा कि उनके विरुद्ध जिस समय का आरोप है उस समय उनकी उम्र 13-14 साल थी। उस समय मूछ भी नहीं आई थी। राजनीतिक पूर्वाग्रह से अमित शाह और नरेन्द्र मोदी की साजिश में उन्हें फंसाया गया है। 28 साल की उम्र में डिप्टी सीएम बन अच्छा काम कर रहा हूं। भ्रष्टाचार पर मेरी जीरो टॉर्लेंस की नीति पर काम कर रहा हूं। इस दौरान कोई भी गलती नहीं की। कोई आरोप नहीं लगे। पिछड़े वर्ग परिवार से होने के कारण हमें टारगेट किया जा रहा है। भाजपा हमसे डर गई है। हम राजनीतिक मुकाबला करेंगे। मीडिया में कुछ भाजपा के गुंडे मेरे खिलाफ अभियान में लगे हैं।