बिहार
जो गद्दार है वही दूसरों को गद्दार समझता है : हम
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 5:41:49 PMपटना, (हि.स.)। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के प्रदेश प्रवक्ता राम विलास प्रसाद ने जनता दल (यू0) के प्रवक्ता संजय सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है जो गद्दार है वही दूसरों को गद्दार समझता है।
सोमवार को प्रसाद ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार के प्रवक्ता तोता राम, संजय सिंह शायद भूल रहें है कि नीतीश कुमार का कद बढ़ाने वाले स्व. दिग्विजय सिंह, पूर्व सासंद थे। उन्होंने उनके साथ गद्दारी कर महज एक टिकट नहीं देने के कारण ही सदमा में उनकी मृत्यु हो गयी। दूसरा उदाहरण है कि जार्ज फर्नाडिस जिन्होंने पाई से लेकर अरबों रूपया तक खर्च कर नीतीश कुमार एवं उनकी पार्टी को वर्तमान स्थिति में लाने का जो काम किया है, उस महान पुरूष को लोक सभा/राज्य सभा का टिकट नहीं देकर गद्दारी किए, जिसके कारण जार्ज फर्नाडिस आज मृत्युश्यया पर पड़े दिन गिन रहे हैं।
उनके साथ इसके आगे भी नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ गद्दारी की क्योंकि 2010 में बीजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए बिहार की जनता ने उन्हें मेनडेड दिया था, उस मेनडेड के विरूद्व जाकर उन्होंने प्रधानमंत्री के पद की लिप्सा के कारण बीजेपी के साथ गठबंधन को तोड़ कर बिहार की जनता के साथ गद्दारी किया। पुनः श्री जीतन राम मांझी को 15 महिना के लिए मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्कालीन जनता दल (यू0) ने अपना नेता चयनित किया।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तत्कालीन जद (यू0) विधायक दल के साथ गद्दारी कर जीतन राम मांझी को लगभग 9 माह के अंदर हीं त्याग-पत्र देने का षडयंत्र रचा। इससे यह स्पष्ट है कि जनता दल (यू0) का सर्वेसर्वा नीतीश कुमार बिहार के लोंगो के साथ गद्दारी किये हैं न कि जीतन राम मांझी?