बिहार
अंगदान के लिये आगे आये समाज के जागरुक लोग: मोदी
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 6:52:09 PMपटना, (हि.स.)। रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के इन्सटालेशन का कार्यक्रम रविवार को पटना के मौर्या होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार-झारखण्ड के 500 से अधिक रोटेरियन मौजूद थे। कार्यक्रम में दधीचि देह दान समिति भी शामिल हुआ। मौके पर दधीचि देह दान समिति का प्रस्तुतिकरण हुआ और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं दधीचि देहदान समिति के मुख्य संरक्षक सुशील कुमार मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देवासुर संग्राम में ऋषि दधीचि ने अपने हड्डियों का दान दिया था। संसार में सबसे पहले आंख दानी के रूप में भगवान विष्णु को जाना जाता है । वर्तमान काल में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बासु ने अपना देह दान किया था। भारत के बहुत वरिष्ट राजनेता नाना जी देशमुख ने भी अपना शरीर मृत्योपरान्त दान में दिया था। अतः आज समाज के जागरुक लोगों को भी देहदान, अंगदान के लिये आगे आने की जरुरत है।
मोदी ने कहा कि रोटरी ने देश को पोलियो मुक्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। रोटरी अंगदान देहदान में भी अपनी अहम भूमिका निभा सकती है, इतनी क्षमता रोटेरियन में है। अगले एक वर्ष के भीतर कम से कम 1000 लोगों से देहदान-अंगदान का संकल्प कराये।