बिहार
मांझी बोले, अब मेरी तरह तेजस्वी को भी हटाएं नीतीश
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2017 5:50:17 PMपटना, ( हि.स. )। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दागी तेजस्वी यादव को भी मेरी तरह मंत्रिमंडल से हटाएं।
मांझी ने शुक्रवार को यहां कहा कि 2005 में मीडिया की सूचना पर चार घंटे बाद ही हमें मंत्रिमंडल से इस्तीफा लेकर हटा दिया गया था। केस में बरी होने पर फिर हमें मंत्री बनाया गया था। भ्रष्टाचार मामले में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आरोपी बन गये हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टार्लेंस की बात करने वाले नीतीश को देखना है कि तेजस्वी को हटाते हैं या सत्ता में बने रहने के लिए चुप्पी साधे बैठे रहते हैं।