ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सीबीआई रेड पर नीतीश ने की समीक्षा बैठक
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2017 12:33:46 PM
सीबीआई रेड पर नीतीश ने की समीक्षा बैठक

पटना, (हि.स.) बिहार में सत्तारुढ़ महागठबंधन के सबसे बड़े घटक राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 12 ठिकानों पर सुबह से चल रही सीबीआई की रेड को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की।
नालंदा जिले के राजगीर प्रवास पर गए नीतीश कुमार ने सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों को राजगीर तलब किया। नीतीश कुमार के आदेश पर राज्य के मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी राजगीर पहुंचे। 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और अपने अधिकारियों को परिस्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा।
उल्लेखनीय है कि बेनामी संपत्ति अर्जित करने और अपने रेल मंत्रित्वकाल में लालू प्रसाद यादव पर टेंडर में धांधली करने के आरोप में शुक्रवार की सुबह से ही उनके 12 विभिन्न ठिकानों पर सीबीआई की रेड जारी है।
सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार राजगीर से ही सभी परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS