बिहार
पटना में फिर हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा, तीन युवक व एक महिला गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2017 6:35:23 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
राजधानी पटना में जिस्मफरोशी का धंधा परवान पर है। एसएसपी मनु महाराज के विशेष दिशा निर्देश पर अगमकुआं पुलिस ने मंगलवार को सेक्स रैकेट का खुलासा किया।
शहर के भागवत नगर स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स वर्कर को कस्टमर के साथ दबोचा। पुलिस ने मौके से तीन युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। फ्लैट से पुलिस को 8 मोबाइल, हजारों रुपए कैश समेत कई आपत्तिजनक सामान भी मिले। छापेमारी की भनक मिलते हैं मुख्य संचालक अशोक फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक 2 महीने पहले ही अशोक नामक व्यक्ति ने मकान को किराए पर लिया था और वहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ में जुटी है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान में जुटी है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले अगमकुंआ थाना में ही एक आवासीय मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर आठ युवकों को गिरफ्तार किया था।