बिहार
रालोसपा में शामिल होंगे बिहार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2017 6:39:23 PMपटना, (हि.स.)। पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि वह पांच जुलाई को पटना में केंद्रीय राज्यमंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष पांच से सात हजार कार्यकर्ताओं के साथ रालोसपा में शामिल होंगे।
कुशवाहा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिद्धांतवादी नहीं, सिर्फ कुर्सी के लिए सिद्धांत से समझौता कर सकते हैं। उनके पास कोई सिद्धांत नहीं है। उनका सिद्धांत समझौतावादी है।