ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार में महिला समता का विस्तार, बढ़ेगा रालोसपा का जनाधार: सीमा
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2017 5:27:03 PM
बिहार में महिला समता का विस्तार, बढ़ेगा रालोसपा का जनाधार: सीमा

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा सक्सेना ने बिहार में संगठन विस्तार में सक्रिय सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि पार्टी ने प्रखंड स्तर पर महिला समता विस्तार कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है और जिस तरह से उत्साह देखा जा रहा है, हमें पूरा विश्वास है कि इसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। सीमा सक्सेना ने कहा कि रालोसपा संगठन चुनाव और उसके बाद राजगीर प्रशिक्षण शिविर के जरिये हमने जो रोड मैप तैयार किया है, अब उसे हासिल करने पर हमारा पूरा ध्यान केंद्रित है। रालोसपा महिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की महिलाएं मौजूदा महागठबंधन सरकार के कुशासन से नाराज़ हैं, इस सरकार के दौर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। महिलाओं को ये लग रहा है कि बिहार में एक बार फिर 2005 से पहले का दौर लौट रहा है, जब घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता था। उन्होंने कहा कि रालोसपा और पार्टी की महिला अध्यक्ष होने के नाते खुद भी हर मंच पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों को आवाज़ दी है। सीमा सक्सेना ने कहा कि बिहार की महिलाएं राजनीतिक रूप से जागरुक हैं, हर चुनाव में पुरुष वोटरों की तुलना में ज्यादा मतदान करती हैं, ऐसे में रालोसपा चाहती है कि महिलाओं को पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। प्रखंड स्तरीय महिला समता का विस्तार इसी सोच के साथ किया जा रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS