बिहार
जाप के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए घातक
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2017 5:30:56 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने कहा कि औरंगाबाद के गोह में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए घातक है । उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार लोकतंत्र में जनता के हित में आंदोलन करने से रोक रही है। अब इनकी प्रशासनिक व्यवस्था तानाशाही रवैया अपना कर जन अधिकार पार्टी (लो) के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है। पार्टी ऐसे मामलों में चुप नहीं बैठगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की मांगों को लेकर तथा राज्य सरकार के प्रशासनिक विफलता के विरोध में राज्यभर में जन आंदोलन खड़ा करेगा। इसके लिए छह जुलाई को पटना में पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव के नेतृत्व में अपनी रणनीति तय करेगी।