ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नीतीश कुमार का तीसरा कृषि मैप महज छलावा
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 8:10:59 PM
नीतीश कुमार का तीसरा कृषि मैप महज छलावा

-जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्‍न

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क

 जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों एवं आमंत्रित सदस्यों की संगठन विस्तारित बैठक शनिवार को पाटलिपुत्र एक्जोटिका होटल में संपन्न हुई। राष्ट्र एवं प्रान्त में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम, किसानों के आंदोलन, बिहार की बदहाल शिक्षा प्रबंधन, सुशासन बाबू के 7 निश्चय एवं तीसरे कृषि रोड मैप की घोषणा, सैनिकों के शहादत, नोटबंदी के समाजिक - आर्थिक असर एवं पार्टी के सांगठनिक पर तीन सत्रों में चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार मौजूद रहे।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने संयुक्‍त रूप से कहा कि आज़ादी के 70 साल पर किसान व्यापक स्तर पर राष्ट्र में आंदोलनरत है, इन्हीं किसानों के आंदोलन से ब्रिटिश हुकूमत  के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी गई थी। आज स्वतंत्र भारत में किसानों की दुर्दशा  के जिम्मेवार सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस  ने राष्ट्र के पंचवर्षीय योजना का दिशा कृषि विकास से बदलकर औद्योगिक विकास,सेवा क्षेत्र विकास, उदारीकरण, निजीकरण की ओर कर दिया। आज मध्य प्रदेश , छतीसगढ एवं महाराष्ट्र के किसानों के आंदोलन पर गला फाड़ कर चिल्ला रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि ठीक उसी प्रकार बिहार में सुशासन बाबू की बदहाल शिक्षा नीति एवं प्रबंधन की पोल खुलती जा रही है, 7 निश्चय की मार्फ़त योजनाओं का केन्द्रीकरण कर  पंचायत प्रतिनिधियों के हक़ हकूक को समाप्त कर दिया। इससे पहले  बैठक में सर्वसम्मत से  निर्णय हुआ कि  सुशासन बाबू पहले दो कृषि रोड मैप का श्वेत पत्र जारी करे तथा कृषि विकास का भौतिक सत्यापन सर्वदलीय कमेटी से करवाएं। इनका तीसरा रोड मैप का घोषणा महज छलावा है। बैठक में बिना युद्ध सैनिकों की शहादत, नोटबंदी की वजह से गरीबों का असंगठित क्षेत्रो में रोजगार छीने जाने एवं जीडीपी के  गिरते स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पारित हुआ। 

बैठक के दौरान ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने पार्टी का सांगठिनिक विस्तार करते हुए डॉ. स्मिता शर्मा को महिला प्रकोष्ट का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं 9 नये जिला अध्यक्ष मनोनीत किये गए। बेगूसराय में रामबली महतो, अररिया में सतीश यादव, किशनगंज में ख़ुशी लाल राम, कटिहार में वासुदेव राम, खगड़िया में अजित सरकार ,औरंगाबाद  में मनोज राम, भभुआ में कशीनाथ चौधरी, बक्सर में जयराम कुशवाहा , बक्सर नगर में मनोज सिंह को पार्टी जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।    

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS