बिहार
चेहरा बचाने के लिए इस्तीफे का नाटक कर रहे भगवान सिंह कुशवाहा : प्रेमचंद
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 5:35:38 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह पप्पू ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भगवान सिंह कुशवाहा के इस्तीफे को नाटक बताया। श्री कुशवाहा के इस्तीफे पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपना चेहरा बचाने के लिए इस्तीफे का नाटक कर रहे हैं, जबकि पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत परमार ने 15 दिन पहले ही उनकी निष्क्रियता व दल विरोधी गतिविधियों को लेकर कारण बताओ नाटिस जारी किया था। जिसका उन्होंने जवाब देना जरूरी नहीं समझा।
श्री पप्पू ने कहा कि आज जब उस नोटिस की अविधि समाप्त हुई और उन्हें आभास हो गया कि पार्टी उन पर कार्रवाई करेगी। इसलिए उन्होंने इस्तीफे का नाटक किया। उन्होंने कुशवाहा पर दूसरे दलों के संपर्क में होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे दल की नीतियों और नेता का खिलाफ अभियान चला रहे थे। प्रथम दृष्टया जब पार्टी को इसकी भनक लगी, तब इसे पार्टी का अंदरूनी मामला समझ कर उन्हें नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा था और उन्हें 14 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पार्टी एकजुट है और अपने सिद्धांत पर राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद आरणीय श्री पप्पू यादव जी के नेतृत्व में जनता के सवालों पर संघर्ष जारी रखेगी।