ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
इंटर टॉपर घोटाला : आठ लोगों पर मनी लांड्रिंग का केस
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 4:08:06 PM
इंटर टॉपर घोटाला : आठ लोगों पर मनी लांड्रिंग का केस

पटना, (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पिछले साल हुए बिहार इंटर टॉपर्स घोटाले के मुख्य आरोपी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी जदयू की पूर्व विधायक ऊषा सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है। निदेशालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इंटर टॉपर्स घोटाला मामले में इन लोगों पर हवाला के तहत केस दर्ज किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 2016 में बिहार टॉपर घोटाले में चार कॉलेजों के प्राचार्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। लालकेश्वर एवं उनकी पत्नी ऊषा और पीए विकास चंद्रा सहित उनकी फरारी के दौरान लालकेश्वर व उनकी पत्नी को बनारस में शरण देने वाले प्रभात जायसवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
इन आरोपियों पर गलत तरीके से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। राज्य पुलिस ने इनके खिलाफ अवैध संपत्ति की जांच के लिए ईडी को मामला सौंप दिया था। ईडी ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। ईडी करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति की जांच कर रही है।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS