ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
राजगीर में होगा रालोसपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 1:13:23 PM
राजगीर में होगा रालोसपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

पटना,  (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजगीर में होगा। प्रशिक्षण शिविर 14 जून से 16 जून तक चलेगा। इसमें केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों के अलावा विपक्षी दलों के इवीएम को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जायेगा। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने दी।
 
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में करीब दो हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा करेंगे।
 
शिविर में देश के जाने-माने विशेषज्ञ सोशल मीडिया की उपयोगिता पर अपनी बात रखेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के इस्तेमाल की बारीकियों की जानकारी दी जायेगी। बिहार के सभी जिलों के प्रतिनिधि तथा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, असम, बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल, मध्यप्रदेश और मुंबई के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, दशई चौधरी, प्रधान महासचिव रामबिहारी सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, महासचिव मालती कुशवाहा समेत बिहार प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कामरान और महिल प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा सक्सेना हिस्सा लेंगी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS